आपरेशन प्रहार के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जुवाडियो पर की गई कारवाही।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अति .पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर यादव मोहल्ला टिकरापारा बिलासपुर मे दिनाक 13.12.2024 के दरमियानी रात 52 पत्ती तास से रूपये पैसों के हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते को जुवाड़ियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3000 रूपये एवं ताशपत्ती के 52 पत्ते जब्त किया गया। जुआडियो द्वारा काट पत्ती नामक जुआ खेलने का कृत्य पाए जाने से धारा 3,(2) छ.ग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, के मांर्गदर्शन में सउनि कृष्ण कुमार यादव, हमराह स्टॉफ, गोकूल जांगडे, लगन खाण्डेकर, टकेश साहू, अमित सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कौशिक, उपेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now