चेतना विरूद्ध नशा अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध एवं नशा का व्यापार/ व्यवसाय करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

बिलासपुर पुलिस लगातार *चेतना विरूद्ध नशा* अभियान अंतर्गत अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर बिलासपुर के सभी थानों में लगातार शराब/गांजा /नशीली पदार्थ बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.11.2024 को सुबह पेट्रोलिंग के दौरान प्रभारी मोपका रामनरेश यादव को सूचना मिला कि एक महिला ग्राम भाठापारा मोपका के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व मे रेड कार्यवाही किया गया। जहा आरोपिया जितन बाई वर्मा पति स्व.रामकुमार वर्मा उम्र 55 साल पता भाठापारा मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के पास से तीन नीला रंग के प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18000/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया के विरूद्ध वजह सबूत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र मोपका आर. 1139 चंद्रप्रकाश भारद्वाज आर. 862 दीपक कुमार एवं महिला आर. 857 बिंदा अवस्थी का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now