थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट, चाकूबाजी के घटनाओं पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने तथा थाना क्षेत्र में लगातार संध्या, स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 14.11.20244 को भ्रमण दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था, चेकिंग दौरान विकास दुबे उर्फ मुण्डा को एक बटनदार चाकू अवैध रूप से रखा हुआ मिला, जिसके विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में आरोपी विकास दुबे उर्फ मुण्डा के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के धारा 25 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now