वार्ड 45 के पार्षद ने की बिजली खम्भो के निजी व्यवसायिक उपयोग के कारण होने वाली समस्या के निराकरण की मांग

कोरबा छत्तीसगढ़


कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड  45 के पार्षद ने नगर पालिक द्वारा लगाए गए बिजली के खम्भे (पोल) का निजी व्यवसायिक उपयोग करने से उत्पन्न समस्या का निराकरण किए जाने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा नगर पालिका निगम के वार्ड  45 के पार्षद फ़िरत साहू ने कलेक्टर को लिखित पत्र देते हुए बिजली के खंभों में केबल लगे होने से आमजन को होने वाली समस्याओं की जानकारी दी

पत्र में उन्होंने लिखा कि नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा वार्ड क्रमांक 45 स्याहीमुड़ी रामनगर में लगभग 150-200 बिजली का खम्भा (पोल) लगाया गया है जिससे समस्त स्याहीमुड़ी रामनगर बस्ती में विद्युत आपूर्ति होती है। लगभग 8-10 वर्ष पूर्व वार्ड क्रमांक 45 (वर्तमान में 51) रामनगर निवासी डोरीलाल राठौर जो कि केबल टी.वी. संचालक है उनके द्वारा नगर निगम द्वारा लगाए गए खम्बे (पोल) का उपयोग केबल का तार एवं एम्पली रिसीवर लगाकर किया जा रहा है

जिसमे पावर सप्लाई भी रहता है। डोरीलाल राठौर के द्वारा किए जा रहे उक्त खम्भे का अपने निजी व्यवसाय में उपयोग किए जाने से वार्ड की जनता को निम्नलिखित समस्या का सामना करना पड़ रहा है :-

केबल संचालक के द्वारा खम्बे (पोल) में जो तार खीचा गया है। उसकी उचाई कुछ खम्भों में मात्र 7-8 फिट ही है जिस कारण आम जनता के उक्त केबल तार में फसने से दुर्घटना होती रहती है एवं तार रिसीवर में पावर सप्लाई होने से करेंट लगने की आशंका है।

केबल संचालक के श्रमिको के खम्भे (पोल) में चढ़ने उतरने से पोल में लगे स्ट्रीट लाईट एवं घरेलु कनेक्शन का तार टूट जाता है।

विगत कुछ माह पूर्व से आम जनता द्वारा मुझे सुचना दिया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा लगाए गए उपरोक्त खम्भों से स्ट्रीट लाईट एवं तार गायब हो जा रहा है एवं घरेलु कनेक्शन बाधित हो रहा है।

पत्र में उन्होंने लिखा केबल संचालक के द्वारा लगाया गया उपरोक्त केबल आम जनता की जान की सुरक्षा की अवहेलना करते हुए मनमाने तरीके से लगाया गया है। जिससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है।

जिससे आम जनता में रोष व्याप्त है जिसकी सुचना मेरे द्वारा निगम के सम्बंधित अधिकारियो को कई बार दी जा चुकी है।

उक्त केबल संचालन से होने वाली उपरोक्त समस्या को ध्यान देते हुए अपने स्वयं के साधनों का उपयोग कर केबल व्यवसाय करने का निर्देश देने की कृपा करे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now