बालको क्षेत्र मे स्तिथ ए सी सी बेचींग प्लांट मे खनिज विभाग की दबिश रेत माफियाओ मे मची खलबली

कोरबा छत्तीसगढ़

/कोरबा जिले के बालको क्षेत्र ACC बैचिंग प्लांट में अवैध रूप रेत भंडारण सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम ने सुबह 6 बजे अपने अमले के साथ पहुंचकर ACC बैचिंग प्लांट छापा मार कार्यवाही की है, जहां कार्यवाही के दौरान अधिक मात्रा में अवैध रेत मिली है। जिससे जिले के रेत माफिया में खलबली मच गई है।

कोरबा जिले में लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के बाद आज खनिज विभाग की टीम ने बालको स्थित ACC बैचिंग प्लांट पहुंचकर छापा मारा जहां भारी मात्रा में रेत और रेत से भरी गाडियां ओवर लोड खड़ी मिली विभाग की कार्यवाही देख वाहन चालक अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग गए, फिलहाल विभाग बिना रॉयल्टी और पेंसिल से लिखी गई रॉयल्टी में कार्यवाही की है

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग ने पूर्व में भी दबिश दी थी, उस समय गाड़ियों के ड्राइवर ऐसे ही भाग गए थे, सभी गाडियां ओवर लोड खड़ी है जिसमे कार्यवाही नही हो पाई

फिलहाल ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारी विवेक सिन्हा को फोन किया गया  पर वे फोन नही उठा रहे थे, जिले में राखड़ कोयला और रेत का परिवहन जोरो पर है परिवहन विभाग की उदासीनता से सड़को में ओवरलोड राखड़ एवं कोयला की वाहन चलती नजर आ जाती है और दुर्घटनाएं भी काफी सुनने को मिलती है,

बता दे कि कोरबा जिले में रेत से भरे ट्रैक्टर बिना नंबरों के इधर-उधर चलते नजर आते हैं परंतु परिवहन विभाग इस पर ध्यान नहीं देता

जिले में अभी रेत घाट पूरी तरह से घोषित नहीं हुए है परंतु शासन द्वारा पीएम आवास के लिए रेत परिवहन में दी गई छूट का फायदा उठाते हुए रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत परिवहन और उत्खनन किया जा रहा है और महंगे दर पर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है,

जानकारी के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत से ही रेत लेकर पंचायत क्षेत्रमें बननेवाले पीएम आवास को सस्ते दर पर रेत देना है जिसमें किसी प्रकार की रॉयल्टी नहीं लगना है, यदि पंचायत क्षेत्र में रेटकी उपलब्ध ना हो तो ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर जिस पंचायत में रेट उपलब्ध हो वहां से रेत का परिवहन कर उचित दर पर रेत उपलब्ध कराना है

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दबंग नेताओं द्वारा राजनीतिक दबाव बनाकर जिले के विभिन्न स्थानों से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now