छत्तीसगढ़ जनवार्ता
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे अपराधियों पर नकेल कसने हेतु लगातार निर्देश दिया गया है परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा सिरगिटटी पुलिस टीम द्वारा रात्रि मे सघन चेकिंग कर रात्रि मे घुम रहे लडको रोक कर चेक किया जा रहा था चेकिंग के दौरान आरेापी अरबाज खान पिता सादिक खान उम्र 22 साल निवासी दूसरा पानी टंकी के पास यदुनंदन नगर तिफरा से बटनदार धार दार चाकू जप्त किया गया तथा चेकिंग के दौरान कसिम खान पिता मो.रईस खान उम्र 19 साल निवासी कमल नगर तिफरा के कब्जे से धारदार चापड मिलने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

तथा पूर्व मे 15 लाख की कापर वायर चोरी मे त्वरित कार्यवाही करते हुये 06 आरोपियो को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका 15 लाख का कापर वायर जप्त 06 आरोपियो गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण के फरार आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तंत्र से 05 फरार आरोपी दुलदुला थाना सिमगा मे होने की सूचना मिली 05 आरोपियो को ग्राम दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदा बाजार भाटापारा छ.ग. से दिनांक 10.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी –
1. लंकेश्वर गेंड्रे पिता जोहन गेंड्रे उम्र 27 साल
2. वेद प्रकाश उर्फ मोटू भारती पिता परमेश्वर भारती उम्र 25 साल
3. परमेश्वर गेंदले पिता जोहन गेंदले उम्र 23 साल
4. भोला गेंदले पिता मथुरा प्रसाद गेंदले उम्र 26 साल
5. शेख अख्तर उर्फ अब्बू पिता शेख अहमद उम्र 24 साल सभी निवासी सतनामी पारा ग्राम दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदा बाजार भाटापारा छ.ग.









