मारपीट और झपटमारी करने वाले बदमाशों पर कोटा पुलिस की कड़ी कार्यवाही*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक   रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर लगातार बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 10.11.2024 को शाम लगभग 6:00 बजे आरोपीगण कोरी डैम से वापस आते समय लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाते हुए प्रार्थी अक्षय साहू की कार को ठोकर मार दिए। ठोकर के बाद ऑटो सवार युवकों ने अक्षय साहू के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी का पर्स छीनकर भाग गए। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए, उनसे मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सकरी के साथ समन्वय बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई तथा आरोपियों को घटना के 2 घण्टों के भीतर ही धर-दबोचा गया।
आरोपियों में से 2 के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं, एवं उनको गूंडा बदमाश की सूची में जोड़ दिया जाएगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now