छत्तीसगढ़ जनवार्ता
मामले का विवरण इस प्रकार है कि *श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से.)* पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं *श्री रजनेष सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देष पर नषे के अवैध कारोबारियो की जड तक पहुॅच कर एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही दौरान राज्य विषेष शाखा को सूचना मिली कि महराष्ट्र पासिंग ट्रक में *’’अवैध मादक पदार्थ अफीम’’* की सप्लाई हो रही है सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना प्रभारी मस्तुरी को कार्यवाही के निर्देष दिये गये, उपरोक्त सूचना को *टेक्निकल इन्ट* के आधार पर वेरिफाई कर जांजगीर-बिलासपुर नेषनल हाईवे 49 पर जांजगीर से बिलासपुर ओर से आती हुई को ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 को पाराघाट टोल प्लाजा बेरियर के पास रोककर तलाष कर वाहन चालक नवनूर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के कब्जे से मादक पदार्थ अफीम 02 कि. ग्राम किमती करीब 2,50,000 रू जप्त किया गया है। मामले में थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 18 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी नवनूर सिंह से नषे की सामग्री *’’अफीम’’* के संबंध में पुछताछ की गई जो बताया कि यह दिनाॅक 04.11.24 को गुमला झारखण्ड से ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 में लोहे का पाईप लोड कर सूरत, गुजरात के लिये निकला था। रास्ते में *रांची-गुमला रोड के पास से अफीम लेकर भूसावल, महाराष्ट्र छोडने जा रहा था* कि इसे मस्तुरी के पास पुलिस ने पकड लिया गया आरोपी पहले भी इसी तरह अफीम की सप्लाई कर चूका है जिसके संबंध में जांच की जा रही है। नषे के कारोबार में संलिप्त रांची व भुसावल के ड्रग हैण्डलर व अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* श्रीमती अर्चना झा, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर* श्री अनुज कुमार, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय* श्री उदयन बेहार *निरी.* राजेष मिश्रा, अवनीष पासवान *उप निरी* . सुजान जगत, *सउनि* षिव चन्द्रा, धारा सिंह मरावी *प्र. आर* आतिष पारिक *आर* . तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, विकास राम, निखील राॅव, प्रषांत, चन्द्रषेखर सिह, केषव कष्यप, मिथलेष सोनवानी की *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।*










