1 वर्ष पूर्व हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

विवरण :- जावेद हुसैन पिता इस्तयाक हुसैन के द्वारा दिनांक 04.01.22 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि लगभग 09.30 बजे अपना दुकान बंद कर रहा था उसी समय समीर खान दुकान के पास आया और बताया कि आटो में बैठकर सैफ खान, सहीश तिवारी, विकास तिवारी, शिबु खान आये और साथ में चापड, फरसा, लकडी का बत्ता, तलवार एवं बैस बल्ला लाकर मारपीट कर रहे है वहां जाकर देखा तो सभी आरोपीगण छोटू यादव को मारपीट कर थे जिसे बीच बचाव प्रार्थी के द्वारा किया गया तो मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये जिससे बांये कान, बांय हाथ की कलाई में चोंट आया है तथा छोटू यादव के दाहिने कंधे के पास कमर मे चोंट लगा है की रिपोर्ट पर आर्म्स एक्ट प्रकरण दर्ज कर  विवेचना के  दौरान प्रकरण के 06 आरोपी – विकास तिवारी, अरमान खान, शिबू खान, सतीश तिवारी, शैफ खान उर्फ शैफ, सोनल उर्फ देवेश देवांगन को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण एक अन्य आरोपी रविशंकर गढेवाल जो घटना दिनांक से फरार था, जिसके विरूद्ध   अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश कर फरार आरोपी के लगातार पता साजी की जा रही थी कि आज दिनांक 04.11.24 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी दिल्ली चला गया था जो दीपावली त्यौहर मनाने बिलासपुर अपने घर कतियापरा छिपते – ‘ छिपाते आया हुआ था जो पुनः दिल्ली जाने हेतु रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में है की सूचना  पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप (रा.पु.से) नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी रविशंकर गढेवाल को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से घेराबंदी कर पकडा गया है। जिसे विधिवत् आरोपी – रविशंकर गढेवाल पिता रूद्र शंकर गढेवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now