अश्लील गाली गलौच व अपशब्द का प्रयोग कर विडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 04.11.2024 को सूचना मिला कि किशन यादव नामक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों को प्रयोग करते हुये विडियो वायरल कर सोशल मिडिया में दुष्प्रचार कर रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम भेजकर किशन यादव नाम युवक का पता तलाश कर जोरापरा सरकण्डा से पकड़ कर पूछताछ किया जो अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपशब्दों का प्रयोग करते हुये विडियो वायरल करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 170/126,135 बीएनएसएस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now