मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

दिनांक 03/11/2024 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम कंचनपुर एवम ग्राम पोड़ी के आरोपी पवन मरावी एवम लोरीक कुमार कुर्रे अपने मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री एवम सप्लाई करने निकले है की सूचना पर घटनास्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । कार्यवाही दौरान आरोपी पवन मरावी एवम लोरिक कुमार कुर्रे के कब्जे से 4.500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , 01 नग मोटर साइकिल टी वी एस स्पोर्ट्स , 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 नग काटा वाला तराजू एवम 117260 रुपए नगदी रकम जप्त कर थाना कोटा लाया गया। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत करा गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतू न्यायालय पेश किया गया है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now