नशे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का *’’प्रहार’’* नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट के सप्लाॅयर को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

मामले का विवरण इस प्रकार है कि *श्री रजनेष सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* के निर्देष पर नशे के अवैध कारोबारियो की जड तक पहुॅच कर एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही दौरान थाना सिविल लाईन व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) टीम द्वारा दिनाॅक 26.09.24 को अवैध रूप से नशे की सामग्री बेचते आरोपी श्रीमती कल्पना कुर्रे व एक अन्य आरोपी (विधि से संघर्षरत् बालक) के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 924/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया इसी प्रकार दिनाॅक 22.10.24 को नशे की सामग्री के साथ आरोपिया सृष्टि कुर्रे के कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त कर आरोपियो की गिरफ्तार कर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया है।

दोनो प्रकरणो के आरोपियो से पुछताछ की गई जिसमें नशे की सामग्री । Ampoules व Tablet को रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम के माध्यम से आर्डर कर पार्सल के माध्यम से मंगाना बताये। मुखबीर सूचना व टेक्निकल साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो का पतातलाष किया गया जो नशे की सामग्री छोडने बिलासपुर आने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई विक्रान्त सरकार को अपने साथी रविषंकर मरकाम के साथ टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन से बिलासपुर आने पर उनके कब्जे से । Tablet कुल 2150 नग किमती करीब 11 लाख रू व Ampoules कुल 23648 नग किमती करीब 20 लाख रू व एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार किमती करीब 10 लाख रू तथा 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है आरोपी विक्रान्त सरकार व रविषंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में विधिअनुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपिगणो से नषे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की जा रही है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फायनेन्ष्यिल इन्वेस्टीगेषन कर नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर विधिअनुसार कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की जानकारी एकत्र कर उनके विरूद्ध भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर* श्री उमेष कष्यप, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर* श्री अनुज कुमार, *नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय सबादरा (भा.पु.से.)* *नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन* श्री निमितेश सिंह *निरी*. प्रदीप आर्य, राजेष मिश्रा *उप निरी.* अजहरउद्दीन, अमृत साहू, विषणु यादव, इन्द्रनाथ नायक, *प्र. आर* आतिष पारिक, देवमुन पुहुप *आर.* तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, बोधुराम कुम्हार, विकास राम, मुकेष वर्मा, निखील राॅव, प्रषांत, संजय, अविनाष, गोपालनी साहू, निलकंठ जायसवाल *की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now