नाबालिक  को बहला फुसलाकर ले जाने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की 14.10.2024 को शाम करीब 05:00 बजे दुर्गा विसर्जन में जा रही हूं कहकर घर से निकली थी जो दुर्गा विसर्जन करने के बाद घर वापस नहीं आस-पास रिस्तेदारो में पता तलाश किये तो कई पता नहीं चला जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट अपराध कायम कर विवेचना में लेकर अपहृत बालिका का पता तलाश किया गया। विवेचना दौरान के अपहृत बालिका को आरोपी शिवम सोनी के कब्जे से उसके सकुनत ग्राम मस्तुरी से बरामद कर पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में अनाचार और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी आज दिनांक 19.10.2024 को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, स. उ.नि ममता पांडेय आरक्षक मिथिलेश सोनवानी म.आरक्षक चंदा यादव, अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now