बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मैट्रिक चैक सिरगिटटी के पास 15 से 20 लडके जन्मदिन की पार्टी मना रहे तथा हाथ मे चाकू तलवार लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है जिससे आसपास के लोगो मे भय व्याप्त है कि सूचना पर तत्काल थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मौके पर पहुचक रेड कार्यवाही किया जहा पुलिस को देखकर कुछलोग भागने लगे एवं मौके से 04 व्यक्तियो को सावधानी पूर्वक पकडा गया तथा चारो व्यक्तियो से धारदार चाकू जप्त कर मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी , प्र.आर विरेन्द्र धनकर आरक्षक ,दीपक केरकेट्टा, प्रकाश तिवारी,रवि शर्मा,रौनक पाण्डेय , श्याम कुमार साहू ,मनोज बघेल, पवन बंजारे, की अहम भूमिका रही।










