दो अलग अलग चोरी के प्रकरणों में बेलगहना पुलिस को मिली सफलता*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

– दिनांक 15.10.24 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मोटर पम्प बेचने के फिराक मे ग्राहक तलाश किया जा रहा है। चौकी प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना से अवगत कराकर स्टाफ़ को तस्दीकी करने के लिए भेजा गया ,एवं उन व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया , जिन्होंने उक्त मोटर पम्प को दिनांक 17.05.24 को ग्राम माझवानी एवं 14.06.24 को बेलगहना से चोरी करना बताया । उक्त चोरी का FIR बेलगहना चौकी में दर्ज पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त आरोपियों के ख़िलाफ़ पूर्व में प्रॉपर्टी
अपराध का रिकॉर्ड होने पर उनको निगरानी बदमाश की सूची में जोड़ा जाएगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now