बिलासपुर छत्तीसगढ़
ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 14/10 /2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की एक लड़का ज्वाली नाला मेन रोड के पास अपने पेंट के जेब में बटनदार चाकू लेकर घूम रहा की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ जो दुर्गा विसर्जन ड्यूटी में लगे थे के साथ ज्वाली नाला के सामने मेन रोड के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर सूचना के आधार पर यश गुप्ता को पकडा गया जिनके पास लोहे का बटनदार चाकू 01 नग मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, लोहे का बटनदार चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से जिनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है।











