पान ठेला से सामान चोरी करने वाले चढे पुलिस के हत्थे

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा दिनांक 28.08.2024 को पीपल चौक पान ठेला से चोरी हुये गुटखा, सिगरेट के संबंध में पतासाजी हेतु सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर संदेहियों को चिन्हाॅकित कर दिनांक 04.10.2024 को संदेही पवन श्रीवास के मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ बिल्हा पान ठेला से गुटखा, पान मसाले, सिगरेट चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक संतोष मरकाम एवं गोवर्धन प्रसाद शर्मा की अहम भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now