बिलासपुर छत्तीसगढ़
विगत दिनों थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई जिसमें मौके से जुआरी लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए थे। ऐसे जुआ खेलने एवं खिलाने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर एसडीएम न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।










