“ए सी बी पावर प्लांट द्वारा बरसात में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए सफाई अभियान”

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

कोरबा छत्तीसगढ़- कोरबा जिला, जो औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, यहाँ कई कोल वाशरी और पावर प्लांट संचालित हैं। इनमें से एक प्रमुख पावर प्लांट ए सी बी पावर प्लांट है, जो चाकाबुड़ा में स्थित है। बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में गंदे पानी का जमाव हो जाता है, जिससे न केवल पर्यावरण पर असर पड़ता है, बल्कि यह आम जनता के लिए भी कई समस्याएँ खड़ी करता है।

इस बीच पूरेना व आसपास के गांव वालों कि समस्या को ध्यान में रखते हुए, ए सी बी प्रबंधन ने सफाई अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बरसात के दौरान गंदे पानी का बहाव नदी और नालों में न हो, ताकि स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

प्रबंधन ने जल निकासी की व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न उपायों की योजना बनाई है, जिसमें नालियों की सफाई, जलस्त्रोतों की जांच, और आवश्यक स्थानों पर जलभराव की रोकथाम शामिल है

इस सफाई अभियान के तहत स्थानीय समुदाय को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि सभी मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित और साफ रखने में सहयोग कर सकें

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now