CSP सिविल लाइन द्वारा थाना सिविल लाइन और सिर गिट्टी थाना क्षेत्रों में की गई पैदल पेट्रोलिंग

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
अब सड़क पर घूम रहे असामाजिक तत्वों की खैर नहीं
‼️रिवर व्यू एवं सुनसान इलाको में की गई लगातार कार्यवाही‼️
शराब दुकानों से कुछ दूरी पर एवं रिवर व्यू पर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के योजना अनुसार सी एस पी सिविल लाइन श्री उमेश गुप्ता IPS द्वारा थाना प्रभारी हम हमराह स्टाफ़ के साथ संपूर्ण सिविल लाइन एवं सिरगिट्टी क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
उक्त गश्त एवं चेकिंग के दौरान लगभग30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दोनों थानों में मिलाकर की गई है।शराब दुकानोंके आस पास अचानक सेदबिश देकर असामाजिक तत्वों को भगाया गया है और हाथों में सख़्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या नशाखोरी के सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।


उक्त कार्यवाही में अक्षय प्रमोद साबद्र IPS, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सिर गिट्टी विजय चौधरी एवं उपनिरीक्षक अमृत साहू सहायक उपनिरीक्षक ध्रुव, आरक्षक केशव मार्को, तथा अन्य आरक्षक सकारात्मक रूप से सक्रिय रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now