फर्जी खाते में जमा हुई 20 लाख रूपये को निकालने का प्रयास हुआ नकाम

बिलासपुर छत्तीसगढ़

: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक तोरवा नाका के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.06.24 को सामान्य दीनचर्या के दौरान श्रीमती माला सोमावार के नाम पर खाता कमांक-77098873538 का खाता ग्रामीण बैंक तोरवा नाका में खाता खोला गया था जिसमें गवाह के

रूप में सिद्धार्थ शर्मा पिता श्री कृष्ण कुमार शर्मा रिकवरी एजेंट एवं इनके साथ कुलदीप पाण्डेय उसी दिनांक 26.06. 24 को उपस्थित थे। उक्त खाता दिनांक 26.06.24 को खोला गया था और दिनांक 30.08.24 को मोहित केरकेट्टा के एसबीआई मंगला बिलासपुर खाता नं.-00000043113484155 से 20,00000 रूपये खाता धारक माला सोमावार के खाता कमांक-77098873538 में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से ट्रांसफर किया गया था। दिनांक 03.09.24 को मोहित केरकेट्टा के द्वारा हमारे शाखा तोरवा नाका ग्रामीण बैंक स्वयं उपस्थित होकर उक्त संबंध में जानकारी दिया की मेरे द्वारा एसबीआई खाता मंगला से 20 लाख रूपये आर.टी.जी.एस. के माध्यम श्रीमती माला सोमावार के खाता कमांक-77098873538 में जमा किया जिसे होल्ड करने का बैंक में निवेदन किया गया था। जिसे बैंक से उसी दिनांक 03.09.24 को उक्त 20 लाख रूपये को होल्ड किया गया है। जिसे बैंक के द्वारा आधार के साईड में जाकर चेक किया गया जो आधार कार्ड आमान्य पाया गया है। दिनांक 04.09.24 को शंकर कुमार सोमावार के द्वारा ग्रामीण बैंक शाखा तोरवा में आकर खाता क्रमांक-77098873538 को होल्ड करने के संबंध में आवेदन दिया है, एवं उनकी भाभी माला सोमावार को 8-10 वर्ष से मुम्बई में रहना बत्ताया है एवं ग्रामीण बैंक तोरवा में कोई खाता नहीं खोला गया है। बैंक के द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से खाता कमांक-77098873538 में जारी एटीएम एवं चेक बुक को ब्लाक किया गया है। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) को दी गई, के मार्गदर्शन पर बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा कर खाता खोलने वाली आरोपिया की पता तलाश की गई, बैंक में फर्जी खाता खुलवाने वाले महिला का नाम श्रीमती दुरपति बडकर पति राम जी बडकर उम्र 45 वर्ष निवासी नुनचूई थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. का ज्ञात होने पर पकडा गया पुछताछ पर बतायी की ग्राम नकचुई का पडोसी रवि नवरंग ने आरोपिया को कहा की तुल माला सोमावार बन जाना और बैंक में खाता खोलवाना है तुमको 20 हजार रूपये दिया जायेगा इस लालच पर माला सोमावार बनकर बैंक में खाता खोलवाना बतायी तथा बैंक से प्राप्त बैक पास बुक, एटीएम एवं चेक बुक तथा स्वयं का आधार कार्ड पास रखना बत्तायी

जप्म कर कब्जा कार्यवाही जारी है। पुलिस लिया गया है आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अग्रिम उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, उनि चंदन सिंह मरकाम आर-राहुल जगत, धनेश साहू गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now