सिटी सेंटर मॉल कोरबा के अफ्लोरा ऑफिस में फर्जी इंनकम टैक्स ऑफिसर एवं सायबर अधिकारी बनकर लूट पाट कर अपहरण करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस व सायबर टीम की मदद से 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

कोरबा छत्तीसगढ़

शिव कुमार राजपूत पिता शेर शिह   ने  दिनांक 20.09.2024 को थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हूं मेरे कंपनी का ऑफिस सर्विस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में है कि आज दिनांक 20.09.2024 को मैं करीबन 10.30 बजे अपने ऑफिस पहुंचकर काम कर रहा था ऑफिस के अन्य स्टाफ भी काम कर रहे थे कि करीबन 11.45 बजे हमारे ऑफिस में 6 अज्ञात व्यक्ति लोग आये तथा आई कार्ड दिखाते हुए हम लोग इनकम टैक्स एवं साइबर विभाग से हैं तुम लोग गलत कार्य कर रहे हो अपना अपना मोबाइल बंद करो हिन्दी में बोलते हुये सभी को डरा धमका कर ऑफिस के काउंटर से करीबन दो लाख पैतिस हजार नगद तथा पांच नग लैपटॉप एवं ऑफिस के कागजात को एवं ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर को निकाल कर एवं लुटकर तथा मुझे और मेरे साथ काम करने वाले उज्जवल सिंह, हरिश पटेल को डरा धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ अपनी सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो एवं स्विफ्ट कार में अपहरण कर बैठा लिये और हाथ मुक्के एवं लकड़ी से मारपीट किये है तथा अपने साथ शहर में तथा शहर के बाहर घूमाकर डरा धमकाकर तीनों को रिस्दी चौक के आगे जंगल में करीबन 02. 00 बजे छोड़ दिये थे तब हमलोग अपने आफिस आये और घटना के बारे में कंपनी के लोगो को जानकारी दिये अज्ञात आरोपियों में से एक कम ऊचाई का पतला दुबला तथा पांच लोग हट्टे कट्टे हाईटेड पेंट शर्ट जिन्स टि शर्ट पहने थे जिनको देखने से पहचान लुंगा कि रिपोर्ट पर तत्काल घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति० पुलिस अधी० महोदय कोरबा श्री यू०बी०एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादोय कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित कर तथा सायबर सेल की सहायता से कोरबा जिला के संपूर्ण थाना/चौकी में नाकाबंदी / घेराबंदी कर आरोपी ओम आनंद से पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम में अपने साथी रोहन मण्डल, रिक्की एवं अफ्लोरा कंपनी में कार्य करने वाला उज्वल के साथ मिलकर अपराधिक षड्यंत्र लूट करने का अपराध घटित करने की योजना बनाकर आरोपी ओम साहू अपने साथी दिल्ली निवासी गुलशन एवं कोरबा शहर के बाउंसर काम करने वाले राजू बंजारे रामचन्द दलाई, कृष्णा राजपूत को भी 1000-1000 रु. मेहताना दूंगा कहकर अपने साथ अफ्लोरा ऑफिस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में जाकर योजनाबद्ध तरीके से इंनकम टैक्स अधिकारी एवं साइबर विभाग के लोग है कहकर डरा धमकाकर करीबन 2,35,000 रू. एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर, को लूटकर वहां कार्यरत 03 कर्मचारियों को जबरदस्ती अपहरण कर अपने साथ वाहन में बैठाकर ले गये थे जहां रिस्दी जंगल में मारपीट कर छोड़ दिये थे आरोपी के मेमोरेण्डम पर लूटे गये रकम 2,32,000 रू. करीब न एवं कागजात 05 नग लैपटॉप, 01 सीसीटीव्ही कैमरा का डीव्हीआर बरामद किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर विवेचनादौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी कोरबा निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में सउनि अजय सिंह, सउनि टंकेश्वर यादव आर० चन्द्रकांत गुप्ता, आर० सुनील सिंह, आर० आलोक पाण्डेय, तथा सायबर टीम सउनि अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर० सुशील यादव, आर० प्रशांत सिंह, आर० डेमन ओग्रे, आर० आलोक टोप्पो, विकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now