ग्राम पंचायत चोरभट्टी के युवक पहुचे सरपंच और सचिव की शिकायत लेकर जनदर्शन में

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा कोरबा कलेक्ट्रेट में लगे जनदर्शन में कोरबा जिले के करतला विकास खंड के ग्राम पंचायत चोरभटट्टी के १५ से अधिक की संख्या में युवाओ ने ग्राम के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम के विकास कार्यो के नाम पर  फर्जीवाडा करने की शिकायत लेकर पहुचे इस दौरान उन्होंने कार्यो की सूचि देते हुए कलेक्टर को कहा की जनप्रतिनिधियों द्वारा काम के नाम पर फर्जीवाडा किया गया है और इन कार्यो की जाँच करवाया  जाय जिस पर कलेक्टर द्वारा उचित कार्यवाही करने की बात कही गई

युवाओ का कहना है हमारे द्वारा मेरी पंचायत एप में अपने ग्राम के विकास हेतु किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया जिसमे ग्राम के विकास कार्य में नाली निर्माण, सी सी रोड का निर्माण, सोसायटी भवन मरम्मत का कार्य  ,पचरी निर्माण, बोर खनन   आदि  कार्य के लिए राशी स्वीकृत हुआ है परन्तु जिन स्थानों के नाम पर कार्य

स्वीकृत किया गया है वहा जमीनी स्तर पर कार्य  नहीं किया गया है, और कार्य स्थल के बजाय अन्य स्थानों का फोटो लेकर कार्य पूर्णता दर्शाकर उक्त कार्य की पूरी राशी आहरित  कर ली गई है जब सरपंच से इसके बारे में जानकारी ली गई तो उनके दवारा गोलमोल जवाब दिया जा रहा है, जिससे हमें ऐसा लग रहा है की उक्त कार्यो के नाम पर सरपंच/ सचिव द्वारा लाखो रूपए आहरित कर   बंदरबाट किया गया है जिसकी शिकायत हम ग्राम के युवाओ ने कलेक्टर महोदय से की है और उनसे इन कार्यो की जाँच की बात कही गई, जिस पर कलेक्टर द्वारा उचित कार्यवाही करने की बात कही गई

अब शासन द्वारा जाँच के बाद पता चलेगा की युवाओ द्वारा सरपंच /सचिव के खिलाफ फर्जीवाडा की शिकायत कहा तक सही है और पत्र में दर्शाया गया कार्य पूर्ण हुआ  है या नहीं यदि नहीं हुआ  तो क्यों नहीं हुआ और उक्त कार्यो की राशी आहरित की गई है या नहीं

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now