झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों में AICC नईदिल्ली ने पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौपी

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबाः- झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए AICC नईदिल्ली ने कद्दावर नेताओं को जिम्मेदारी देना प्रारंभ कर दिया जिनके तहत कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। श्री अग्रवाल को झारखण्ड प्रदेश के चतरा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। यह लोकसभा क्षेत्र झारखंड के तीन जिलों में फैला है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के. सी. रेणुगोपाल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चतरा लोकसभा हेतु ऑब्जर्वर नियुक्त करते हुए अपने पत्र में कहा है कि आपके अनुभव का लाभ पार्टी तथा पार्टी प्रत्याशी को जरूर मिलेगा।
वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र एवं झारखण्ड चुनाव हेतु बनाये गये सभी ऑब्जर्वर्स की ट्रेनिंग व मीटिंग 24 अकबर रोड नई दिल्ली में 10 सितंबर को दोपहर 03 बजे कांग्रेस अध्यक्ष के उपस्थिति में आयोजित है। उसके बाद झारखण्ड प्रदेश जाकर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाकर कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 81 सदस्यों का मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल आगामी 5 जनवरी 2025 तक है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now