ढोढीपारा वार्ड क्र. 15 आयुष्मान स्वास्थ्य केन्द्र भवन के पास पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि गणेश पंडाल का लोकार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन, सुख-समृद्धि की कामना की

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबाः- ढोढीपारा वार्ड क्र. 15 आयुष्मान स्वास्थ्य केन्द्र भवन के पास गणेश चतुर्थी पर्व के दिन विराजमान श्री गणेश जी के दर्शन लाभ लेने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे।
वार्ड क्र 15 ढोढीपारा के नवयुवक संगठन के द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि गणेश पंडाल का लोकार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन, सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।
इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, वार्ड के पूर्व पार्षद मनकराम साहू सहित उत्सव समिति के सदस्यगण व वार्डवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now