बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक एस. आर. साहू के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखविर सूचना पर बिलासा चौक शनिचरी बाजार में दिनांक 08.09.24 के दरमियान रात 01.30 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसो के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर घेरावी कर रेड कार्यवाही की गयी। पुलिस को देखकर जुवाडियान भागने लगे जिन्हें घेराबद कर पकड़ा गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी 4150 रूपये एवं तासपत्ती जब्त किया गया।
विशेषयोगदान :- निरीक्षक एस. आर. साहू, प्र. आर. तेज कुमार, आर. गोकुल जांगडे, गुरूल कादिर, रत्नाकर राजपूत, टंकेश साहू, राकेश महिलांगे, सुनिल सिंह ।










