कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा जिले कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगुढ़ा में ग्राम सभा का आयोजन प्राथमिक शाला भवन के बरामदे में किया गया, जिसमें सरपंच, श्रीमती लक्ष्मी सिंह तंवर सचिव एवं पंचगन की उपस्थिति में ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,इस दौरान ग्राम सभा में जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, और पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, व ग्राम की अन्य समस्याओ के बारे में भी चर्चा की गई, सरपंच द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से आमजन की समस्याओं और ग्राम विकास हेतु सामान्य चर्चाएं की गई,
ग्राम की सरपंच श्रीमती तंवर ने कहा की ग्राम वासियों को सरकार की योजनाओ से अवगत करा कर उन्हें योजनाओ का लाभ दिलाना और ग्राम का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है , ग्राम वासियों द्वारा सरपंच के कार्यो की सराहना की गई , आयोजित ग्राम सभा में पुरे पंचायत के ग्रामवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, और समस्याओं की जानकारी दी और उनके निराकरण हेतु आपस में सरपंच,सचिव और पंचगणों के साथ चर्चा की , इस प्रकार ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया










