कोरबा छत्तीसगढ़
उरगा पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ था कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चिचोला रोड से 2

कि.मी. जंगल के अंदर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 44850.00 एवं 11 मोटर साइकिल तथा 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में प्रआर सचिन नवनीत, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का और नितेश निवासी का विशेष योगदान रहा।









