बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरण- पीडिता दिनांक 30.07.2024 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीडिता दिनांक 30.07.2024 के सुबह 9.30 बजे घर से स्कूल जा रही थी उसी समय आशीष सूर्यवंषी के द्वारा पीडिता के साथ छेडछाड किया जिसको पीडिता के मना करने पर मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 360/2024 धारा 74, 115(2) बीएनएस, 8 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी आषीष सूर्यवंषी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में सीपत पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।











