धारदार तलवार दिखाकर लोगो में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी पर तखतपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत कुछ दिनों पूर्व देवांगन मोहल्ला में कुछ लोग धारदार हथियार लेकर आम जनता में भय उत्पन्न कर रहे थे जिसके संबंध तखतपुर के आम नागरिको द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया गया था जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकरियों को अवगत करया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के मागदर्शन एवं पर तखतपुर पुलिस द्वारा लगातार दहशत फैलान वाले लोगो की पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 31.07 2024 को पुन मुखबीर द्वारा सूचना मिला की रामलाल उर्फ अतुल कश्यप अपने हाथ में धार दार हथियार लेकर नया बस स्टेण्ड तखतपुर के पास लहराते हुए आम जनता में भय उत्पन्न कर रहा है कि सूचना पर तखतपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रामलाल उर्फ अतुल कश्यप को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक स्टील का धार दार हथियार चाकू को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी रामलाल उर्फ अतुल कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया! इसी क्रम मे उसके एक अन्य साथी दानी उर्फ शेखर पिता यशवंत गोड़ उम्र 19 साल निवासी पीपल चौक तखतपुर जिला बिलासपुर पर भी प्रतिबंधात्‌मक कार्यवाही की गयी है

उका कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर देवेश सिंह राठौर, उनि पिल्लु राम मदायी, आरक्षक, प्रकाश ठाकुर आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, आकाश निषाद की विशेष भूमिका रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now