दीपका कृष्णा नगर वार्ड वासियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने भू अर्जन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा / कटघोरा  –  कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रं. 07 कृष्णा नगर निवासीयो द्वारा कृष्णा नगर में रेलवे लाईन, कोल वाशरी और कोयला परिवहन सड़क के कारण चारो ओर से घिर जाने के कारण होने वाली परेशानीयों के कारण सम्मपूर्ण वस्ती अर्जन करने की मांग को लेकर शांति पूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा,जिसमे उनके द्वारा इन मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया

वार्ड वासियों ने अपने ज्ञान में उल्लेख किया है कि नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रं. 7 कृष्णा नगर से हो कर एसईसीएल की कोयला परिवहन कार्य के लिये नई रेल लाईन बिछाने का काम अंतिम चरण में है जबकि पहले से ही दो रेल लाईन यहां से गुजरती है वहीं एक ओर से कोयला परिवहन सड़क मार्ग से भारी वाहन का आवागमन होता रहता है वही एक तरफ कोल वाशरी भी स्थापित है। इस तरह चारों तरफ से कृष्णा नगर चारो ओर से घिर जाने से वार्डवासीयों का निवास कर पाना नामुमकीन हो गया है जिससे जान माल की हानि के साथ प्रदूषण जनित पर्यावरणीय समसयाओं की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुये 2016 से लगातार शासन प्रशासन से वस्ती का सम्पूर्ण अधिग्रहण कराने की मांग किया जा रहा है जिस पर शासन द्वारा बार-बार केवल आश्वासन ही दिया है किन्तु अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इस प्रकार की समस्याओं को लेकर वार्ड वासियों द्वारा आज कटघोरा एसडीएम कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर बस्ती को पूर्ण अधिग्रहण करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now