कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों के लिए जारी किए निर्देश

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 29 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने डीएमएफ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2023 से पूर्व ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के पश्चात् ही डीएमएफ से ग्राम पंचायतों में नए कार्य देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में डीएमएफ के कार्य अंतर्गत राशि वसूली की कार्यवाही लंबित है, ऐसे ग्राम पंचायतों में राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् ही कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now