अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस की प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अभियान प्रहार के तहत अवैध शराब, जुआ, सटटा रेत उत्खनन, चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रेड कर ग्राम नगपुरा में लम्बे अर्से से अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्यवाही कर आरोपी 1- रवि प्रकाश पैकरा पिता बाबूलाल पैकरा उम्र 26 वर्ष साकिन नगपुरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.के कब्जे से दो नग पीले रंग 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 08 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 800 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी रविप्रकाश पैकरा को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक ओमकार धर दीवान के मार्गदर्शन मे ASI प्रीतम सिह राजपुत आरक्षक ईश्वर नेताम, धीरज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विनोद यादव,कौशल बिंझवार की सराहनीय भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now