सीपत पुलिस के द्वारा चोरी के मामला को किया चंद घंटो में पर्दाफाश आरोपी चढा पुलिस के हत्थे*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती शैल साहू पति चंद्रशेखर साहू निवासी सीपत थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी दिनांक 24.07.2024 को घर में ताला बंद करके मायके घर चली गई थी दिनांक 25.07.2024 को घर आकर देखी तो घर का ताला टूटा हुआ है घर में रखे दाल, चना, बड़ी, बिजौरी, फल्ली, अचार एवं नगदी रकम 5500 रूपये जुमला कीमती 6500 रूपये को कोई अज्ञात चोर रात्रि में चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश में माल/ मशरूका, आरोपी का पता साजी किया गया इसी दौरान घटना दिनांक की रात्रि को गस्त के दौरान गश्त पार्टी को एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा था जिसको पहचान कर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही/आरोपी को पकडा गया हिकमत अमली से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर माल मशरुका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now