स्पेशलाइज्ड थेरिपी सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में आयुर्वेद एवं पंचकर्म पद्धति द्वारा जीर्ण रोगों का किया जा रहा इलाज।*

कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा (जिला कोरबा) – आयुष विभाग के अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर सह संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पिछले 12 सालों से संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से आयुर्वेदिक इलाज के साथ पंचकर्म चिकित्सा व निःशुल्कऔषधि वितरण किया जा रहा है। स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में महिलाओं के पंचकर्म करने हेतु महिला पंचकर्म सहायक एवं पुरुषों का पंचकर्म करने हेतु पुरुष पंचकर्म सहायक हैं।पंचकर्म से मरीजों को पुरानी बीमारी से भी राहत मिल रही है, सभी रोगों में पंचकर्म करने से पहले स्नेहन व स्वेदन कराया जाता है। पिछले एक साल में कुल 7445 मरीजो का औषधि वितरण कर निशुल्क उपचार किया गया साथ ही पंचकर्म क्रिया स्नेहन, नाड़ी स्वेदन, पत्र पिंड स्वेदन, कटीबस्ती, जानूबस्ती, मात्रा बस्ती, नस्य, विरेचन, शिरोधारा, नेत्रतर्पण द्वारा कुल 3761 रोगी लाभान्वित हुए।
स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रम संधिवात (osteoarthritis) अस्थिगतवात ( lumber spodylosis) गठियावात (gout)और अवबाहुक (frozen soulder) आदि एवं प्रत्येक गुरुवार को 60 वर्ष से अधिक के रोगियों हेतु मुख्य रूप से सियान जतन क्लिनिक संचालित किया जा रहा है।
*आयुर्वेद से दर्द में मिली राहत*
1.पोंडी निवासी संतोष सिंह 46 वर्ष दो साल पहले दुर्घटना हो जाने के कारण दोनों घुटनों में संधिवात हो गया था। दाएं घुटने का ऑपरेशन हो चुका है एवं बांए घुटने के लिए भी ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, तब आयुर्वेद इलाज लेने के बारे उन्होंने सोचा और 3 महीने दवाइयां व पंचकर्म चिकित्सा से दर्द से राहत मिल गई।
2.कटघोरा निवासी अंजू कंवर 31 वर्ष दो साल से माइग्रेन से पीड़ित थीं।
माइग्रेन का दर्द बहुत तीव्र और रोजाना होता था। बहुत जगह इलाज कराया गया परंतु दवाई लेने तक ही दर्द में आराम रहता था, मगर आयुर्वेदिक औषधि लेने के बाद सिर दर्द में काफी राहत है और कभी कभार हल्का दर्द ही होता है।
इसी प्रकार और भी विभिन्न रोगों जैसे त्वचा रोग, वात रोग, उदर रोग, अर्श, स्त्री रोग, में भी लोगों को काफी राहत मिल रहा है।
स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर कटघोरा में ये सभी काम को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर नेहा मिंज और उनकी टीम( श्री खिलावन सिंह पैकरा, सत्य नारायण निराला, संजय कंवर, शेख रिज़वान, सरस्वती राठिया) बड़ी ही निष्ठा और सक्रियता से अंजाम दे रहें हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now