बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर एवं डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब0एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना से टीम तैयार कर आज दिनांक 25.07.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पताई डीह में आरोपी वीरसिंह चौहान के कब्जे से 6.30 लीटर महुआ शराब एवं आरोपी विद्याचरण पाटले के कब्जे से जुमला 56.70 लीटर देशी अंग्रेजी एवं महुआ शराब जब्त कर
आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त दोनों आरोपियों को रिमांड में भेजा गया है इस कार्यवाही में ASI राकेश टांडे प्र आर लक्ष्मण सिंह आर छत्रपाल डहरिया दिनेश लहरे हरिशंकर चंद्र महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा।












