बिलासपुर छत्तीसगढ़
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 03.06.2024 को प्रार्थियां थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 से सिलाई मशीन का काम करती थी पास के दुकान में राहुल गुप्ता के नाम का व्यक्ति से मल्हार के डिंडेश्वरी मंदिर में मेल जान पहचान हुआ तथा प्रेम संबंध हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच के निजी फोटो एवं वीडियो को वह बदनीयती पूर्वक अपने पास रखा था जिसके माध्यम से डरा धमकाकर प्रार्थीय को अश्लील फोटो एवं विडियो दिखाकर मेरे घर वालो को भेजने तथा वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में साइबर सेल के सहयोग से आरोपी की पतासाजी करने पर आरोपी का पता गोवा में रहना ज्ञात होने पर टीम गोवा रवाना होकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने से उसे गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर थाना मस्तूरी लाया गया जहा आरोपी राहुल गुप्ता द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम को पेश करने पर जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान , प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, आरक्षक प्रेम बंजारे का विशेष योगदान रहा।












