चकरभाठा पुलिस द्वारा बलात्कार के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/06/2024 को पीड़िता द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता राम कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके घर घुसकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से मना कर पीड़िता के साथ मारपीट कर स्वयं फरार हो गया कि रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह को उक्त प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलास किया गया आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके मोबाइल नंबर का साइबर सेल से लोकेशन प्राप्त कर चरौदा भिलाई जिला दुर्ग टीम रवाना किया गया जहां चरौदा से आरोपी जागेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर थाना चकरभाठा लाया गया। आरोपी को आज दिनांक 24.07.24 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, आरक्षक योगेंद्र खूटे, मनीष साहू, रामकुमार बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now