पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन महिना के पावन अवसर पर शुभकामना संदेश दिया

कोरबाः- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन महिना के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए हार्दिक बधाई दी है।
श्री अग्रवाल ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि सावन माह में श्रद्धालुजन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेल के पत्ते, फुल, घी, चंदन के लेप, शहद, तील, आदि चढ़ाते है। मंत्रो का जाप, उपवास व रूद्राभिषेक करते है, कांवर यात्रा पर जाकर गंगाजल अर्पित करते है। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य मिलता है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन माह के पवित्र पर्व के अवसर पर भगवान शिव शंकर का जाप करते हुए क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य एवं सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now