चेतना अभियान के तहत न्यू होराइजन डेंटल कालेज में आयोजित किया गया साईबर की पाठशाला

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण- बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है इस अभियान के तहत आज दिेनांक 19-07-2024 को थाना सकरी क्षेत्र के न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता (भापुसे) के द्वारा कालेज में पढने वाले मेडिकल छात्र एवं छात्राओ तथा फेकेल्टी टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई तथा मेडिकल छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए, साईबर की पाठशाला में न्यू होरीजेंटल डेंटल कालेज के डीन राणा वर्गीस, कालेज परिषद के सचित डॉ आर के खेत्रपाल, सूर्या पुष्पा फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव शुक्ला, सदस्य टिकेश्वर साव एवं डेंटल कालेज से समस्त प्रोफेसर एवं मेडिकल छात्र छात्राए , थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा एवं थाना सकरी स्टाफ उपस्थित रहे कालेज प्रबंधन द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साईबर पाठशाला की विशेष सराहना की गई,

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now