महिमा तिराहा शराब भठ्ठी के सामने चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 13.07.2024 को रात्रि में थाना प्रभारी पेट्रोलिंग टीम के साथ महिमा तिराहा व्यापार विहार शासकीय शराब भठ्ठी के पास पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति हाथ में  धारदार चाकु लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना पुलिस की टीम हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुचा तो आरोपी को घेराबंदी कर पकडा। आरोपी आदित्य दुबे उर्फ वासु पिता दीपचंद दुबे उम्र 22 साल सा. कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रआर किशोर वानी आर.मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now