बालिका से छेड़छाड़ एवं महिला से बलात्कार करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 02.07.2024 को थाना कोटा में अलग-अलग प्रकरण में छेड़छाड़ एवं बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज होने पर महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से तत्काल कार्यवाही करते हुए छेड़खानी के आरोपी नरेंद्र बिरको एवं बलात्कार के आरोपी समीर खुंटे का पुलिस टीम बनाकर 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया *छेड़खानी के आरोपी नरेंद्र बिरको पिता जीवन बिरको उम्र 22 साल साकिन बांकीघाट थाना कोटा जिला बिलासपुर* तथा *बलात्कार के आरोपी समीर खुंटे पिता हेम प्रसाद खूंटे उम्र 21 साल साकिन भौवाकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, प्र.आर. सनत पटेल, म.आर.पूर्णिमा सिदार, आरक्षक भोप साहू, संतोष श्रीवास, सुशील बंजारे, संजय कश्यप, संजय श्याम का सराहनीय योगदान है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now