टी पी नगर में विवाद करने वाली महिला गिरफ़्तार

कोरबा छत्तीसगढ़

दिनांक 26.06.2024 को प्रार्थी के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 26.06.2024 को दोपहर करीब 12.00 बजे टी.पी.नगर कोरबा स्थित पिण्डा एण्ड लक्की आटो डील दुकान में अपने दोस्त से मिलने आया था। उसी समय मंजीत कौर आयी और तुम्हारा मालिक कहां है बहुत रिपोर्ट करता है कहते हुए अशलील गाली देते हुए आयी, कहीं पर मिलेगा तो जान सहित मारूंगी बोल रही थी। यह और अज्जु बरेठ गाली देने से मना किया तो सामने रखे पेचकस को पकड़कर अशलील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए इसकी तरफ आयी तो यह दुकान तरफ घुस गया इसे मारने के लिए मंजीत कौर दुकान अंदर घुसकर दौड़ाने लगी यह जान बचाकर बाहर निकल रहा था तभी पेचकस से इसके पीठ में मार दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 452, 294, 506, 323 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपिया मंजीत कौर पति कमल सिंह/गुरमीत सिंह उम्र 27 वर्ष साकीन शारदा बिहार अटल आवास चौकी मानिकपुर थाना सिटी कोतवाली कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now