चाकूबाज़ों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 18.06.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की महाराणा प्रताप चौक के पास एक व्यक्ति लोहे का एक धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक जगह महाराणा प्रताप चौक के पास धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। उक्त सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन भावेश शेंडे द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुँचा जहाँ एक व्यक्ति लोहे का तलवार दिखाकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडकर हिरासत में लेकर उसे पुछताछ करने पर अपना नाम अनुराग चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी गीता पैलेस के पास उसलापुर बिलासपुर (छ.ग.) का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को विधिवत जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की है।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now