नशे के कारोबार पर कोतवाली पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

– दिनांक 14.06.2024 को कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति नयापारा दयालबंद पुल के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा क्षेत्र में अपराधो एवं अवैध नशे के कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने हेतु आपरेशन प्रहार के तहत कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर मुखबीर के निशान देही पर नयापारा दयालबंद पुल के पास रेड कार्यवाही कर आरेापी को पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम ललित कुमार यादव पिता जुडावन लाल यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी माता चैरा मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर बताया गया। आरोपी के कब्जे से 1.200 किलो ग्राम गांजा कीमती 14000 रूपये जप्त किया गया, आरोपी को विविधवत गिरफ्तार कर धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा स्पष्ट एवं कठोर निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार के अवैध नशे के करोबार को बर्दाशत नही किया जावेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध सख्त कठोर कार्यवाही की जावेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now