बिलासपुर छत्तीसगढ़
चिराग जैन निवासी दिनदायल कालोनी मंगला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.06.2024 को उसके घर के पोर्च में एचपी का घरेलू गैस सिलेण्डर रखा था जिसको किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। दिनदयाल कालोनी में रहने वाले रमन बरेठ के घर से 01 नग खाली गैस सिलेण्डर, खेमचंद देवागन के घर से 02 नग खाली गैस सिलेण्डर भी चोरी हुआ है। उक्त रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर दिनदयाल कालोनी में चोरी गये सिलेण्डरों के संबंध में खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी नुतेश मिश्रा द्वारा अपने साथीयों के साथ घरेलू सिलेण्डर बिक्री किया है जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किये। दोनो आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की है।*











