जिले में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी कलेक्टर ने ली बैठक*

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 12 जून 2024/ आयुक्त नगर निगम एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, रैली-जुलुस आदि ना किए जाएं। असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय एवं तालमेल से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में स्थानीय समस्याओें धार्मिक मुद्दों आदि को गंभीरता से सुलझाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुविभागीय अधिकारी एवं एसडीओपी आपसी समन्वय से सामाजिक प्रतिनिधियों की बैठक लेकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में स्थानीय मुद्दों का निराकरण करें, कहीं पर भी संवाद शून्यता नहीं होना चाहिए।
बैठक में आईपीएस अधिकारी श्री रविंद्र मीणा, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान, नेहा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, श्री अनुपम तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, डीएसपी श्री बी. मिंझ, प्रतिभा मरकाम, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार श्री राहुल देव पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now