बिलासपुर छत्तीसगढ़
, दिनांक 21.03.2023 को मुखबीर सूचना पर थाना कोनी के तत्कालीन थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय के द्वारा थाना कोनी के पुलिस स्टाफ एवं गवाहो के साथ घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर घटनास्थल, नहरीपार, भूरीभाठा रोड कि किनारे ग्राम जलसो में एक महिन्दा सफेद रंग का XUB 300 कार कमांक CG 10 BK 9493 एवं एक सफेद रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक CG 07 MA 5551 से गांजा 80 किलो कीमती करीबन 11,88,000/रू. का गांजा जप्त किया गया था जिसे विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया था जिसमें माननीय न्यायालय के द्वारा प्रत्येक आरोपियों को 15-15 वर्ष की कठोर कारावास एवं प्रत्येक आरोपियों को 1,50,000/ रू. की अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। उपरोक्त कार्यवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय के साथ स उ नि सुरेन्द्र तिवारी का सराहनीय योगदान था।
उत्कृष्ट विवेचना कार्य को *पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह* ने उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय की सराहना किए है।











