नेशनल हाईवे में लूटपाट करने वाले एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार तथा व्यक्ति मृत मिला

बिलासपुर छत्तीसगढ़

दिनांक 7/6/24 के रात्रि करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे लोखंडी ओवर ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिल में सवार चार अज्ञात आरोपियों के द्वारा एक स्वराज माजदा के ड्राइवर एवं हेल्पर को डरा धमका कर लूट पाट का प्रयास किया जा रहा था ।
तभी कोनी पुलिस पेट्रोलिंग पहुँच गयी ।【कोनी पुलिस पिछले दो दिन से ट्रकों से लूटपाट करने वालों पर नज़र रख रही थी जिनमे 3 लोगों को पकड़ा भी है】 कोनी पुलिस के मौक़े पर पहुँचने पर एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दूसरा वहाँ से अंधेरे में खेत में उतरकर भाग गया । सुबह आस पास के ग्रामीणों सूचनाकर्ता ने बताया कि खेत में एक डेड बॉडी मिली है तब पकड़े गये लूट के आरोपी किशन गोस्वामी द्वारा तस्दीक़ किया गया कि मृतक उसका दोस्त है जो रात में पुलिस से पकड़े जाने के डर से भाग गया था ।

लूटपाट और असामाजिक आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने रात में ये आरोपी नशे की हालत में धुत घूम रहे थे । यह बात पूछताछ में पकड़े गये आरोपी किशन गोस्वामी द्वारा बताया गया है।

पुलिस के द्वारा पकड़ में आए आरोपी किशन गोस्वामी को थाना लाया गया जो अत्यधिक शराब के नशे में था मुलायजा कराया गया।जिसने पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपियों ने अत्यधिक शराब पिया था।(जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से और उनको मोटरसाइकिल देने वाले उनके दोस्त ने भी की है)।

प्रार्थी माजदा के हेल्पर राकेश शर्मा पिता स्वर्गीय ललित शर्मा 36 वर्ष निवासी नयागंज भाटापारा जिला बलौदा बाजार के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 393 भादवि का अपराध दर्ज किया गया ।

प्रातः 8/06/24 को सुबह 8:30 बजे लगभग सूचक के द्वारा थाने में आकर बताया गया कि लोखंडी ओवर ब्रिज के पास खेत में एक व्यक्ति मृत पड़ा है जो रोशन ध्रुव उक्त घटना का दूसरा आरोपी जो फरार हुआ था के रूप में पहचान की गई जिसका पंचनामा किया गया है *फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है जिनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों एवं चश्मदीदों से प्रारंभिक पूछताछ में अंधेरे खेत में भागने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने से गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है* बाद पोस्टमार्टम के अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
*घटना का विस्तृत वर्णन स्वराज माज़दा के ड्राइवर और हेल्पर के द्वारा अपने कथन में बताया गया है तथा पकड़े गये आरोपी किशन ने भी इसकी पुष्टि की है*

*पारदर्शिता के लिए पुलिस द्वारा गवाहों तथा पकड़े गये आरोपी किशन गोस्वामी के स्टेटमेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी है*

*पूर्व अपराध*
*आरोपी किशन गोस्वामी के विरूद्ध थाना सरकंडा में 2 मारपीट गुंडागर्दी का अपराध दर्ज है।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now