बंद मकान का ताला तोड़ कर बर्तन कपड़े एवं जेवर चोरी करने वाले पर पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुरषोत्तम तोंदरे निवासी केवटाडीह दिनांक 28.05.24 को मकान को ताला लगाकर अपने परिवार के साथ कमाने खाने बंगलौर गया था घर में रिश्तेदार की मृत्यु की खबर पाकर 06.06.24 को वापस आया तो देखा कि मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर घर का सामान बर्तन,जेवर,कपड़े चोरी कर ले गए हैं की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंचकर पूछताछ शुरू करने पर चोरो के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों से पूछताछ की गई जो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया और उनके बताए अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मशरूका बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी SI ओपी कुर्रे,ASI मानिक लाल लहरे, प्रधान आर. लक्ष्मण सिंह,आर.अश्वनी पटेल,विद्यासागर, नरसिंग का योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now